लैलूंगा में विष्णु एकादशी पर महिलाओं की दीप रैली, अघरिया समाज ने किया आयोजन

Avagat News Desk
0

लैलूंगा में विष्णु एकादशी पर महिलाओं की दीप रैली, अघरिया समाज द्वारा आयोजित


लैलूंगा – लैलूंगा नगर में विष्णु एकादशी उध्यापन व्रत के पावन अवसर पर अघरिया समाज द्वारा दीप उत्सव आयोजित किया गया । इस पावन अवसर पर महिलाओं ने दीप रैली निकाली जिससे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति मय माहौल बन गया। अघरिया समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में दीप रैली प्रमुख आकर्षण बनी।


कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं विष्णु भगवान के स्मरण के साथ हुई। इसके पश्चात समाज द्वारा दीप उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के श्रद्धालु भारी संख्या में शामिल हुए। जैसे ही दीपों की रैली नगर की गलियों से निकली, नगर में भक्तिमय वातावरण का संचार होने लगा।


इस दीप रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी विशेष रही। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में हाथों में दीप लिए भक्ति गीतों के साथ आगे बढ़ती रहीं। वातावरण “जय विष्णु भगवान” और धार्मिक जयकारों से गूंज उठा।


दीपों की इस विशाल रैली ने पूरे नगर का भ्रमण किया और हर चौक-चौराहे पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। समाज के वरिष्ठजनों ने इसे धार्मिक एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया।


कार्यक्रम में अघरिया समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि विष्णु एकादशी उध्यापन व्रत केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि समाज को जोड़ने वाला पर्व है। दीप उत्सव के माध्यम से लोगों को धर्म, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया गया। दीपों की इस रैली में समाज की सामूहिक भागीदारी और धार्मिक एकता देखने को मिली।


नगरवासियों ने भी इस आयोजन की प्रशंसा की और कहा कि इस प्रकार के आयोजन से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। लैलूंगा में विष्णु एकादशी का यह दीप उत्सव श्रद्धा और भक्ति की भावना के साथ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

निवेदन है कि टिप्पणी करते समय शालीनता बनाए रखें। कृपया अभद्र भाषा, व्यक्तिगत आरोप, अपशब्द या नफरत फैलाने वाली टिप्प्णी न करें, हम पाठकों से सकारात्मक और जिम्मेदार संवाद की अपेक्षा करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें (0)

हमारे बारे में

Avagat News एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है । हमारे बारे में अधिक जानकारी के लिए About Us पेज देखें ।
To Top