कोड़ासियां - ग्राम पंचायत कोड़ासियां अंतर्गत फरसाकानी में आयोजित सार्वजनिक मां शारदा पूजन समारोह 2026 श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ 27 जनवरी 2026 को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। पांच दिवसीय इस आयोजन में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ कबड्डी प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता तथा इनामी नाटक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने सहभागिता की।
आयोजन का शुभारंभ 23 जनवरी 2026 को कलश यात्रा एवं मां शारदा की प्रतिमा स्थापना के साथ किया गया। इसके पश्चात प्रतिदिन प्रातः एवं संध्या कालीन पूजन-आरती की जाती थी। साथ ही रात्रिकालीन कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया था , जिसमें नृत्य प्रतियोगिता, नाटक प्रतियोगिता एवं हंडीफोड़ प्रतियोगिता प्रमुख आयोजन थे।
25 जनवरी की रात्रि नृत्य प्रतियोगिता, 26 जनवरी को हंडीफोड़ प्रतियोगिता तथा 27 जनवरी की रात्रि में आयोजित नाटक प्रतियोगिता ने लोगों के मनोरंजन किया । इन कार्यक्रमों को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
वर्ष 2011 से हो रहा आयोजन
इस कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2011 से हुई थी। समय के साथ समिति द्वारा आयोजन को निरंतर विस्तार दिया गया और प्रत्येक वर्ष नए कार्यक्रम जोड़े गए। कार्यक्रम का संचालन पवित्र शर्मा द्वारा किया गया। आयोजन समिति में मालिक राम पैंकरा, रमेश पैंकरा (अध्यक्ष), पदमन साय पैंकरा तथा नोहर साय पैंकरा (उपाध्यक्ष) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पूरे आयोजन के दौरान ग्राम फरसाकानी में श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण बना रहा। ग्रामवासियों ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा की इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहता है। शारदा कल्याण समिति, फरसाकानी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामवासियों एवं युवाओं का विशेष योगदान रहा। समिति ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।







निवेदन है कि टिप्पणी करते समय शालीनता बनाए रखें। कृपया अभद्र भाषा, व्यक्तिगत आरोप, अपशब्द या नफरत फैलाने वाली टिप्प्णी न करें, हम पाठकों से सकारात्मक और जिम्मेदार संवाद की अपेक्षा करते हैं।