![]() |
| कोडासियां स्थित समाज भवन में आयोजित सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। |
![]() |
| कार्यक्रम के दौरान समाज के बच्चों एवं युवाओं को शिक्षा, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का संदेश दिया गया। |
कार्यक्रम में अठारह गढ़ फूल माली समाज गादी कोडासियां के अंचल अधिकारी घनोराम मालाकार, गादी सरपंच लक्ष्मी प्रसाद मालाकार, गादी उपसरपंच बोधराम मालाकार, सचिव साधु मालाकार, प्रवक्ता अभय पटेल (अधिवक्ता), विनोद पटेल (अधिवक्ता/ नोटरी), मकरध्वज पटेल (शिक्षक), रंजीत मालाकार, अशोक मालाकार, तिलेश्वर मालाकार, घुरऊ राम मालाकार, लोकनाथ मालाकार, बालमुकुंद, ललित मालाकार, मोहरसाय एवं कन्हैया लाल मालाकार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
![]() |
| मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह के उपरांत समाज के पदाधिकारी, विद्यार्थी, अभिभावक एवं नागरिकों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम में सहभागिता दर्ज कराई। |
इस अवसर पर वक्ताओं ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं शिक्षा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। अधिवक्ता विनोद पटेल ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने तथा जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने हेतु प्रेरित किया। वहीं शिक्षक मकरध्वज पटेल ने विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी मार्गदर्शन देते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
सम्मानित विद्यार्थियों के अभिभावकों ने समाज के इस सराहनीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने और शिक्षा के प्रति रुचि विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में इस सम्मान समारोह को निरंतर जारी रखने के साथ-साथ इसे और अधिक वृहद स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन होता रहे। उन्होंने भविष्य में महाविद्यालय स्तर के छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किए जाने की बात कही।
कार्यक्रम का समापन समाज की उन्नति, शिक्षा के प्रसार एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ हुआ।


