कोड़ासियां। 77वें गणतंत्र दिवस को ग्राम पंचायत कोड़ासियां में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ग्राम पंचायत भवन में सरपंच चैतमती पैंकरा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया तथा उपस्थित नागरिकों को मिष्ठान वितरण किया गया। पंचायत सचिव जयलाल पटेल एवं समस्त पंचगण कोड़सिया एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विद्यालयों में गणतंत्र दिवस समारोह कार्यक्रम
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोड़ासियां सहित क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोड़ासियां में शाला समिति अध्यक्ष लक्ष्मी मालाकार एवं जनपद सदस्य हेमसागर नाग द्वारा ध्वजारोहण किया गया। वहीं संकुल भवन में अधिवक्ता अभय पटेल एवं अशोक मालाकार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
माध्यमिक शाला कोड़ासियां में उपसरपंच जितेंद्र बेहरा एवं प्रेमसागर मालाकार द्वारा, प्राथमिक शाला कोड़ासियां में घनोंराम मालाकार एवं रामसाय नाग द्वारा तथा प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास में अखिलेश चौहान एवं जगमोहन नाग द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया।
इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा परेड एवं मार्चपास्ट प्रस्तुत कर अतिथियों को सलामी दी गई। विद्यार्थियों ने झंडा गीत गाते हुए कोड़ासियां मुख्य बस्ती में प्रभात फेरी भी निकाली। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें तीनों शालाओं के विद्यार्थियों द्वारा एक ही मंच से संयुक्त रूप से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। विद्यार्थियों की देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया।
मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान पिछले शिक्षण सत्र में कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण कर समारोह का समापन किया गया।
इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोड़ासियां के प्राचार्य मालिक चंद भरद्वाज, शाला समिति अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद मालाकार, जनपद सदस्य हेमसागर नाग, सरपंच चैतमती पैंकरा, उपसरपंच जितेंद्र बेहरा, अधिवक्ता अभय पटेल एवं विनोद पटेल सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, शाला समिति सदस्य, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
बालक छात्रावास के विद्यार्थियों को वितरित की गई उपयोगी सामग्री
कार्यक्रम के अंतर्गत प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास के विद्यार्थियों को दैनिक उपयोग की सामग्री का वितरण किया गया। छात्रावास अधीक्षक ब्रजमोहन खूंटे द्वारा प्राचार्य मालिक चंद भरद्वाज, शाला समिति अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद मालाकार, उपसरपंच जितेंद्र बेहरा एवं अखिलेश चौहान के हाथों यह सामग्री विद्यार्थियों को वितरित कराई गई।






निवेदन है कि टिप्पणी करते समय शालीनता बनाए रखें। कृपया अभद्र भाषा, व्यक्तिगत आरोप, अपशब्द या नफरत फैलाने वाली टिप्प्णी न करें, हम पाठकों से सकारात्मक और जिम्मेदार संवाद की अपेक्षा करते हैं।