![]() |
| प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी, अभिभावक एवं गणमान्य अतिथि। |
![]() |
| प्रवेश उत्सव में उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित कर अध्ययन सामग्री वितरित करते अतिथि। |
विद्यालय के प्राचार्य श्री मालिकचंद्र भारद्वाज के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया तथा नवप्रवेशी विद्यार्थियों का चंदन तिलक लगाकर आत्मीय अभिनंदन किया गया। बच्चों को मिठाई वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
प्रवेश उत्सव के दौरान विद्यार्थियों को गणवेश, पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। साथ ही कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई । कक्षा 9 वीं में प्रवेश लेने वाली छात्रा को साइकिल भी दिया गया।
![]() |
| साइकिल प्रदान करते मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि। |
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्री मालिकचंद्र भारद्वाज द्वारा प्रवेश उत्सव से संबंधित प्रेरणादायी शुभकामना गीत प्रस्तुत किया गया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों और नए शैक्षणिक सत्र की योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने का संदेश दिया। आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।
विद्यालय को हाल ही में प्राप्त स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय की नई पहचान के बीच आयोजित यह प्रवेश उत्सव शिक्षा के प्रति विद्यालय परिवार की प्रतिबद्धता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के संकल्प का प्रतीक बनकर उभरा।


