लैलूंगा। विकासखंड के विभिन्न गांवों के ऊपर पिछले कुछ दिनों से एक छोटा विमान ( चार्टड प्लेन )उड़ता दिखाई दे रहा है। विमान को बार-बार क्षेत्र के ऊपर राउंड लगाते देख लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय लोगों के अनुसार विमान पिछले कुछ दिनों से दिन के समय क्षेत्र के ऊपर कई बार दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि विमान अपेक्षाकृत कम ऊंचाई पर उड़ता नजर आता है, जिससे लोगों का ध्यान उसकी ओर आकर्षित हो रहा है।
इसी बीच कई लोगों ने विमान के वीडियो और तस्वीरें भी कैद की हैं, जो सोशल मीडिया पर साझा की जा रही हैं ।
लैलूंगा नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से विमान की लगातार गतिविधियों को लेकर लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है। प्रतिदिन विभिन्न समय पर विमान के दिखाई देने से लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। हालांकि विमान के उद्देश्य को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
नोट : यह समाचार क्षेत्र में देखी गई गतिविधियों एवं उपलब्ध तस्वीर के आधार पर तैयार किया गया है। विमान के उद्देश्य की स्वतंत्र एवं आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

