About Us – Avagat News
Avagat News में आपका स्वागत है।
Avagat News एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ मीडिया प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक भरोसेमंद, सटीक और समय पर समाचार पहुँचाना है। हमारी कोशिश रहती है कि तथ्य आधारित सूचनाएँ, स्पष्ट, सरल और संतुलित रूप में पाठकों तक पहुंचे, ताकि पाठक सही जानकारी के आधार पर अपनी राय बना सकें।
Avagat News की शुरुआत हमने स्थानीय और क्षेत्रीय खबरों को ज़मीनी स्तर पर, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ सामने लाने के लिए की है। हमारा फोकस प्रशासन, कानून व्यवस्था, सामाजिक मुद्दों, राजनीति और विकास से जुड़ी उन खबरों पर रहता है, जिनका सीधा प्रभाव आम नागरिकों के जीवन पर पड़ता है। हम छत्तीसगढ़ के स्थानीय खबरों और सूचनाओं को प्राथमिकता से प्रकाशित करते हैं।
हम किसी भी तरह की सनसनीखेज़ी से दूर रहते हुए वास्तविक जानकारी प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देते हैं। उपलब्ध तथ्यों, आधिकारिक स्रोतों, प्रत्यक्ष जानकारी और ग्राउंड रिपोर्ट के आधार पर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। Avagat News भ्रामक या अफवाह आधारित सूचनाओं के प्रकाशन का समर्थन नहीं करता।
Avagat News डिजिटल मीडिया के रूप में पत्रकारिता की मूल भावना सत्य और निष्पक्षता के सिद्धांतों को महत्वपूर्ण मान कर इनका पालन करते हुए समाचार प्रकाशित करता है। हमारा प्रयास है कि हम पाठकों को तेज़, विश्वसनीय और संतुलित समाचार उपलब्ध कराएं, साथ ही एक सुरक्षित और बेहतर न्यूज़ रीडिंग अनुभव दिया जा सके।
Avagat News निरंतर जिम्मेदार डिजिटल पत्रकारिता की दिशा में कार्य करता रहेगा।
इस पोर्टल से संबंधित किसी भी सुझाव या शिकायत के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।
Avagat News एक डिजिटल समाचार वेबसाइट है,जिसका संचालन जिला - रायगढ़, छत्तीसगढ़ (भारत) से किया जाता है।
Editor: Akhilesh Chauhan
Email: avagatnews@gmail.com
Avagat News – हर खबर से रहे अवगत।

निवेदन है कि टिप्पणी करते समय शालीनता बनाए रखें। कृपया अभद्र भाषा, व्यक्तिगत आरोप, अपशब्द या नफरत फैलाने वाली टिप्प्णी न करें, हम पाठकों से सकारात्मक और जिम्मेदार संवाद की अपेक्षा करते हैं।