कोड़ासियां धान उपार्जन केंद्र में टोकन नहीं कटने को लकर मांग में व्याप्त नाराज़गी का समाधान निकल आया है। किसानों द्वारा मंडी गेट पर बैठकर अपनी मांग रखे जाने की सूचना पर नायब तहसीलदार लैलूंगा मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए किसानों को समझाइश दी।
मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार लैलूंगा उज्ज्वल पांडे ने किसानों से चर्चा के बाद कुछ किसानों के टोकन तत्काल काटे गए, जबकि शेष किसान जिनका भौतिक सत्यापन बचा हुआ है जिन्होंने आवेदन प्रस्तुत किया है उन किसानों के टोकन आगामी दो दिनों के भीतर काटे जाने एवं धान खरीदी सुचारू रूप से किए जाने का भरोसा दिलाया गया एवं एक पंचनामा बना कर लिखित आश्वासन भी किसानों को दिया गया है। मंगलवार को नायब तहसीलदार के द्वारा कुल 38 किसानों के टोकन कटवाए गए हैं।
प्रशासन के आश्वासन से संतुष्ट होकर किसानों ने मंडी गेट पर चल रही बैठक समाप्त कर दी और मंगलवार की धान खरीदी को सामान्य रूप से संपन्न होने दिया गया।
किसानों ने जताया संतोष
किसानों का कहना है कि नायब तहसीलदार के कार्य से वे संतुष्ट हैं और उन्हें उम्मीद है कि अब धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
नायब तहसीलदार ने मौखिक रूप से बताया कि टोकन काटने में आ रही कुछ तकनीकी समस्या को ठीक कर लिया गया है। टोकन नहीं कटने के कारण किसान असंतुष्ट थे, जिसके चलते उन्होंने धान उपार्जन केंद्र कोड़ासियां के गेट पर बैठकर अपनी मांग रखी थी, जिससे कुछ समय तक तालाबंदी की स्थिति थी। समझाइश और तत्काल कार्रवाई के बाद किसानों ने गेट खोल दिया, जिसके बाद धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रही।





निवेदन है कि टिप्पणी करते समय शालीनता बनाए रखें। कृपया अभद्र भाषा, व्यक्तिगत आरोप, अपशब्द या नफरत फैलाने वाली टिप्प्णी न करें, हम पाठकों से सकारात्मक और जिम्मेदार संवाद की अपेक्षा करते हैं।