जशपुर जिले के कुनकुरी में बीती रात पुलिस की सतर्कता से ATM लूट की कोशिश नाकाम कर दी गई। अज्ञात आरोपीयों द्वारा पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ATM को उखाड़कर ले जाने का प्रयास किया जा रहा था, जिसे पुलिस की सक्रिय रात्रि गश्त टीम ने समय रहते विफल कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात लगभग 01:00 से 02:00 बजे के मध्य कुनकुरी स्थित PNB ATM बूथ में अज्ञात आरोपियों द्वारा ATM मशीन को रस्सी से बांधकर पिकअप वाहन की सहायता से उखाड़ने का प्रयास किया गया।
गश्त के दौरान जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, आरोपी ATM छोड़कर पिकअप वाहन से तपकरा की ओर भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर आरोपियों ने पिकअप वाहन में पहले से रखे पत्थरों से पुलिस वाहन पर हमला किया, जिससे वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस के लगातार पीछा करने पर आरोपी कुंजारा जंगल के पास पिकअप वाहन को छोड़कर फरार हो गए।
घटना स्थल से छोड़े गए वाहन एवं आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन कर आरोपियों की सघन तलाश जारी है। जशपुर पुलिस पूरे प्रोफेशनल तरीके से मामले की जांच में जुटी हुई
है।



निवेदन है कि टिप्पणी करते समय शालीनता बनाए रखें। कृपया अभद्र भाषा, व्यक्तिगत आरोप, अपशब्द या नफरत फैलाने वाली टिप्प्णी न करें, हम पाठकों से सकारात्मक और जिम्मेदार संवाद की अपेक्षा करते हैं।